सीपत

एनटीपीसी सीपत के तत्वाधान में ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..सीपत बनी विजेता

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम जांजी में अन्तर ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत सीपत, राजेंद्र धीवर, स

रपंच जांजी शिवनाथ रोहीदास, सरपंच प्रतिनिधि कौड़िया धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सरपंच रलिया एवं जे कुजूर, प्राचार्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी की उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें ग्राम सीपत, रांक, देवरी, कर्रा, कौड़िया, जांजी, गतौरा और रलिया ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का पहला मैच सीपत और रांक के बीच खेला गया, जिसमें सीपत ने तीन सेट तक चले मुकाबले में रांक को हराया। इसी प्रकार जांजी, कर्रा एवं गतौरा ने अपना अपना लीग मैच में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला सीपत और जांजी के बीच खेला गया जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन कर सीपत की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के विजेता सीपत एवं उपविजेता जांजी टीम को ट्रॉफी, पदक एवं सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेंद्र धीवर, सरपंच ग्राम पंचायत सीपत ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से अनुशासन और स्वच्छ प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण होता है।

परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी (सीपत) खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्राप्त होता है। अभिजीत चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) और अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने भी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), जयप्रकाश सत्यकाम, विवेक चन्द्र, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन), मोहन लाल यादव, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी गण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहकर इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी