छत्तीसगढ़बिलासपुर

खानाबदोश नगाड़ा बनाने वालों से जिंदा परंपरा, बिलासपुर में इस बार भी पारंपरिक नगाड़े लेकर पहुंचे कारीगर

होली रंगों का त्यौहार भले ही हो, लेकिन अगर रंगों की मस्ती में नगाड़ों की स्वर लहरी शामिल ना हो, तो फिर कैसी होली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

होली की कुछ खास पहचानों में से एक है नगाड़ा, आज कल के डीजे और अन्य साऊण्ड सिस्टम भी इसका मुकाबला नही कर सकते, इसकी पारम्परिक ध्वनि ही होली का संदेश अपने साथ लेकर आती है। याद किजिये जब शाम ढले फाल्गुनी बयार के साथ कहीं दूर से आती नगाड़ों की आवाज सुनते थे तो किस तरह होली की खुमारी छाने लगती थी। इंसान और संगीत का रिश्ता अटूट है, अगर आपका दिल मासूम है तो फिर आपको बच्चों के रूदन में भी संगीत सुनाई दे सकती है, मां की लोरी, पंक्षियों का कलरव, हवाओं की सरसराहट सबमें संगीत है, तो फिर पर्वो से संगीत का नाता कैसे नही हो। होली भारत का ऐसा लोकपर्व है जिसके साथ पारम्परिक फाग का गहरा संबंध है। और फाग में नगाड़ों का संगत ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अमूमन नगाड़ों का इस्तेमाल अन्य मौकों पर नही किया जाता, होली में फाग पर ताल और संगत यही नगाड़े देते हैं, मामूली से दिखने वाले इन वाद्य यंत्रों की कारीगरी कमाल की होती है, पकी हुई मिट्टी की काली मटकी पर करीने से कसे गये चमड़े और इसके सूखाने की पद्धति पर ही नगाड़ों की खासियत निर्भर करती है।
हर साल खैरागढ़ और डोंगरगढ़ से पुश्तैनी पेशे से जुड़े नगाड़ा के कारीगर बिलासपुर का रूख करते हैं, क्योंकि यहां उन्हे प्यार भी मिलता है और कारोबार भी।
आपके लिये शायद सभी नगाड़े हैं, लेकिन इन्ही नगाड़ो के अपने-अपने नाम भी है, फूल साईज सबसे बड़ा होता है, इसके अलावा मझोलन, डग्गा, पिटवा, झोलवा, टिमरी, टिमटिमी और ताशा की पूरी वैरायटी यहां है, बच्चे हों या बड़े सभी को नगाड़ों का संगत मदमस्त कर देता है।
इन कारीगरों को 6 महीने पहले से ही तैयारी शुरू करनी पड़ती है, तैयार नगाड़ा लेकर ये बिलासपुर पहुंचते हैं तो टूट-फूट का नुकसान भी उठाना पड़ता है, फिर होली तक खानाबदोशो की तरह शनिचरी रपटा के पास दुकान लगाकर ग्राहकों का इंतजार भी करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रो में शुरूआती दिनों से ही नगाड़ों की खरीद फरोख्त आरम्भ हो जाती है, लेकिन शहरी इलाको में आखिरी दिनो में ही नगाड़ों की पूछपरख होती है।
नगाड़ों के नाम अलग-अलग हैं और आकार भ।, आकार के साथ इसकी आवाज भी बदलती है, लेकिन नही बदलती है तो इसकी मदमस्त करने वाली थाप। मुख्य धारा की संगीत में नगाड़ों की उपस्थिति ना होने के बावजूद जिस तरह ये लोक परम्पराओं के आधार हैं उससे ही इनकी महत्ता पता चलती है। होली रंगों का त्यौहार भले ही हो, लेकिन अगर रंगों की मस्ती में नगाड़ों की स्वर लहरी शामिल ना हो, तो फिर कैसी होली।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...