जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, शिकायत के चंद घन्टो बाद आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुवा में पुरानी रंजिश में आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसके ताबड़तोड़ वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र डोंगरे पिता गोरेलाल डोंगरे 20/07/2024 की दोपहर करीब 03 बजे अपने अन्य साथी के साथ अपने- अपने घर जा रहे थे तभी आरोपी राकेश कुमार सूर्यवंशी आया और आहत जितेन्द्र डोंगरे को पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे लोहे के कुल्हाड़ी से जितेन्द्र डोंगरे को हत्या करने की नियत से सिर एवं शरीर में प्राणघात वार कर दिया था जिसकी रिपोर्ट पर धारा 109,296 भारतीय न्याय संहिता 2023 कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी राकेश कुमार सूर्यवंशी निवासी मधुवा थाना अकलतरा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय, प्र.आर. राकेश चतुर्थी, आरक्षक गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार