बिलासपुर

वार्ड 27 विनोबा नगर में होंगे सभी विकास कार्य प्राथमिकता से, भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह ने किया वादा…..जीत दिलाने की अपील

रमेश राजपूत

बिलासपुर-विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 से भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह को वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है विगत 25 वर्षों से जन सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, किरण सिंह कोई नया चेहरा नहीं है लिहाजा उनकी छवि और मिलन सरिता क्षेत्र की जनता को पसंद आ रही है और वार्ड की जनता उन्हें अपना समर्थन दे रही है भाजपा के बैनर तले निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में कदम रखा है जहां लोगों से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस निकाय चुनाव में उन्हें निश्चित ही विजय मिलेगी जनता के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांग श्रीमती सिंह अपनी मंशा से भी मतदाताओं को अवगत करा रही हैं जिनका मानना है कि जन सेवा के कार्य में उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अवसर जनता उन्हें देती है तो वह पूरी निष्ठा से अपना दायित्व पूरा करेंगी वार्ड के विकास के अलावा अन्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा श्रीमती सिंह ने विनोबा नगर में पहुंचकर चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील की है। भाजपा प्रत्याशी ने एक एक घर घुमते हुए वार्डो के विकास और बेहतर से बेहतर काम करने का वादा किया है,उन्होंने लगातार दौरा करते हुए वार्डो के लोगो से अपील की है की एक बार और मौक़ा दिया गया तो निश्चित ही आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। वही भाजपा प्रत्याशी ने डोर टू डोर जाकर एक एक मतदाताओ से मतदान करने सहयोग और जिताने की अपील की है,भाजपा प्रत्याशी ने एक बार विश्वास करते हुए प्यार और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए वोट मांगा है, ताकि वार्ड वालो की सेवा करने का मौक़ा मिल सके और वार्ड का भरपूर विकास हो सके।उन्होंने बताया कि पेंशन ,राशनकार्ड, नाली ,बिजली और पानी की ज्यादा दिक्कत होती है जिसे जल्द से जल्द दूर करने का काम किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...