बिलासपुर

बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत… दो घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सकरी क्षेत्र के सैदा स्थित स्कूल के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मेंड्रा निवासी गुलाबचंद शर्मा 78 वर्ष अपने गांव के रघुवंश खैरवार 70 वर्ष को साथ लेकर सैदा धान खरीदी केंद्र आए थे। जमीन संबंधी जानकारी लेकर वे दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी क्रमांक CG 10 U 6170 से वापस गांव लौट रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे प्रमोद तोंडे 18 वर्ष की बाइक क्रमांक CG 10 BY 1472 उनकी स्कूटी से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से उतरकर नाली में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध गुलाबचंद शर्मा और बाइक चला रहे प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि रघुवंश खैरवार और प्रमोद का साथी भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने गुलाबचंद के शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया है, जबकि प्रमोद का शव मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रमोद अपने भाई के साथ मेंड्रा में रहता था।

उसके माता-पिता दूसरे शहर में काम करते हैं। हादसे के बाद पुलिस ने प्रमोद के भाई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक संपर्क नहीं हो पाया। शुक्रवार को परिजनों के आने पर प्रमोद का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार