तखतपुर

तखतपुर में फिर नकबजनी, जेब से पर्स पार….क्षेत्र में दहशत का माहौल

तखतपुर टेकचन्द कारड़ा

तखतपुर- एकबार फिर तखतपुर में लूट के बाद चोरी के वारदात की घटना का मामला सामने आया है। सुबह जहाँ लूट के वारदात की घटना को तखतपुर पुलिस अब तक सुलझा नही पाई थी। कि घटना के कुछ घंटे बाद ही भरे बाजार से एक व्यक्ति के रुपए से भरे बैग पार हो गया। जानकरी के मुताबिक पाठक पारा निवासी राकेश दुबे पिता लल्लू प्रसाद दुबे उम्र 43 वर्ष आज दीपावली धनतेरस की खरीदी करने के लिए परसराम मंगलानी के दुकान के पास हटरी बाजार में सामान खरीद रहा था। तभी उसके जेब से अज्ञात व्यक्ति पिछले जेब में रखे पर्स को चोरी कर भाग गया। इस घटना के कुछ घन्टे पहले ही एक दुपहिया वाहन चालक से उसके बैग को चोरी कर ले गया जिसमें 40हजार थे वही 3 दिन पूर्व सेंट्रल बैंक में एक लाख की चोरी हुई थी लगातार बढ़ रही चोरी और उठाई गिरी से लोगों में भय समा गया है। घटना की जानकरी देते हुए राकेश दुबे ने बताया कि उसके पर्स में उसके परिवार का आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड स्मार्ट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज और नगद राशि थी। मामले में प्रार्थी ने तखतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश