बिलासपुर

बिलासपुर का लंगड़ा आम ‘लखनऊ आम महोत्सव’ में बना राजा,आम महोत्सव में बिलसापुर को मिले तीन पुरस्कार

डेस्क

लखनऊ में आयोजित ‘आम महोत्सव-2019’ में बिलासपुर के आमों का दबदबा रहा। बिलासपुर को आमों के बेहतरीन स्वाद और विजिबल क्वालिटी के लिये तीन पुरस्कार प्रदान किये गये। यहां के लंगड़ा आम प्रदर्शनी में सर्वाधिक लोगों ने पसंद किया।

आम महोत्सव में बिलासपुर से डॉ अशोक अग्रवाल उड़नताल , शासकीय उद्यान पतगंवा पेंड्रा और एम एस परस्ते उद्यान अधीक्षक सरकंडा को पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विजेताओं को विभिन्न वर्गों में प्रशस्ति पत्र दिये। प्रदर्शनी में देशभर से सभी राज्यों ने आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया। जिनमें बिलासपुर का लंगड़ा आम प्रदर्शनी में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा।

छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से आर के यादव उद्यान अधीक्षक ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा आम का साईज, स्वाद और विजिबल क्वालिटी देखी गई। जिसमें बिलासपुर के लंगड़ा आम ने खूब वाहवाही बटोरी। आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ की तरफ से आम की 25 किस्मों को प्रदर्शित किया गया।बिलासपुर को तीन पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर डॉ संजय अलंग एवं उप संचालक रामजी चतुर्वेदी ने आज विजेताओं को बधाई दी। राजधानी रायपुर में उद्यानिकी संचालक डॉ प्रभाकर सिंह ने भी विजेताओं को सम्मानित किया।बिलासपुर से आम की इन किस्मों को किया गया प्रदर्शित- आम महोत्सव में बिलासपुर से लंगड़ा आम के अलावा अन्य किस्मों को भी सराहना मिली। प्रदर्शनी में दशहरी, आम्रपाली, अल्फांजो, चौसा, बांबे ग्रीन, बैगनफली, तोतापरी, मल्लिका जैसी किस्मों का प्रदर्शन किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,