कोरबा

एनटीपीसी सीपत रेल लाईन के पास से स्पेयर रेलवे ट्रैक की चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने,सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी करने वालों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 01.08.2022 को प्रार्थी राघवेन्द्र सिंह कष्यप पिता श्री छबिभूषण सिंह कश्यप उम्र 36 वर्ष एनटीपीसी सीपत ट्रैक जूनियर इंजीनियर ने चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.08.2022 को सुबह करीबन 06ः30 बजे एनटीपीसी सीपत रेल लाईन में ग्राम झांझ के निकट अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रेल लाईन के पास पड़े स्पेयर रेलवे ट्रैक गैस कटर से काटकर चोरी करके ले गए है,प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी हरदीबाजार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी प्रदान करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, आरोपियों की पतातलाश के दौरान आज दिनांक 02.08.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी गेवरा बस्ती कुसमुण्डा में उपस्थित है, मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टॉफ रवाना होकर आरोपी जाफर मेमन के ठिकाने पर गेवरा बस्ती कुसमुण्डा में जाकर दबिश देने पर आरोपी जाफर मेमन एवं शुभम चौहान उपस्थित मिले जिससे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को आज दिनांक 02.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 806 प्रफुल्ल साहू, आरक्षक 213 गौकरण श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...