कोरबा

10 किलो गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…क्षेत्र में चला रहे थे अवैध कारोबार

दुर्गेश मरावी

कोरबा :- निजात अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबारियों पर जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है पुलिस कप्तान संतोष सिंह को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कोरबा के विभिन्न इलाकों में गांजा बिक्री कर रहे हैं । सूचना पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को निर्देशित किया गया जहां नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में सायबर सेल एवं चौकी मानिकपुर के अधिकारी कर्मचारियों का टीम बनाकर अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधिक तत्वों का पता तलाश किया जा रहा था।

इस बीच मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि मानिकपुर इलाके में प्रभात कुमार दुबे एवम तिरीथ राम यादव दोनो ग्राम कुदरी खार थाना उरगा निवासी के पास भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है ,जिसे वे लोग बिक्री करने की फिराक में है ।सूचना मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर आरोपी प्रभात कुमार दुबे एवम तिरीथ राम यादव से 10 किलो गांजा जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...