बिलासपुर

बाहरी धान केंद्रों में पहुँचने से पहले करें कार्रवाई, अवैध धान परिवहन पर करें चालान…..राईस मिल में भी नजर रखने सख्त निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने धान के अवैध परिवहन, भंडारण पर पूरा ध्यान देकर सख्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए है। अवैध धान पकड़ने की कार्रवाई पूरे खरीदी सीजन में जारी रहनी चाहिये।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि धान के अंतर्राज्जीय परिवहन पर सख्ती से निगरानी रखें और टारगेट रखें कि पिछले वर्ष से भी अधिक मात्रा में धान पकड़ा जाये। उन्होंने कहा कि जितने भी अवैध धान पकड़े गये हैं उनमें मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी जब्त करें। अवैध परिवहन कर्ता पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें। दो-तीन वर्षों से जो वाहन अवैध परिवहन करते हुए पकड़े जा रहे हैं उन पर अधिक सख्ती से कार्रवाई करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी राइस मिलर्स का स्टॉक वेरिफिकेशन करने के लिए भी कहा है।

अवैध परिवहनको लेकर सीमावर्ती पेन्ड्रा, गौरेला, मरवाही में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस क्षेत्र में औचक निरीक्षण के लिए खाद्य विभाग के उच्चाधिकारी भी दौरा करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...