कोरबा

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सघन वृक्षारोपण का आयोजन…विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष कार्यक्रम

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार -: आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के तत्वावधान में एक दिवसीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह का प्रथम दिवस कार्यक्रम कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरली में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण ग्राम पंचायत सिरली के सरपंच व सर्व आदिवासी समाज कोरबा अध्यक्ष सेवक राम मरावी एवं कौशल सिंह राज सभापति, गोड़वाना महासभा रतनपुर पालीगढ़ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के उपस्थित में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, सभापति जनपद पंचायत पाली मुकेश जायसवाल,

जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तम पटेल, सरपंच बुड़गहन व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग सरपंच संघ अजय शशी जगत,युवा कांग्रेस महामंत्री हिमांशु डिक्सेना,प्रियांश जायसवाल,बाला राम आर्मो, निर्मल सिंह मरकाम,डॉ.जीवन लाल साहू,मुरली सरपंच प्रतिनिधि दशरथ सिंह कंवर, परमेश्वर जगत,रघुराज उइके, सुकदेव कैवर्त, राधेश्याम पटेल,मनीराम पटेल, रमाकांत डिक्सेना,जनकू राम पटेल,प्रेम सिंह मरकाम,सीबी मरावी,सरिता पोर्ते,सीमा पटेल,गौरी शंकर, सोनिया बाई खुसरो,सोना बाई, परमेश्वर सिंह,केसी कंवर, प्रकाश कोराम, राकेश शांडिल्य, दुर्गेश मरावी,

अनिल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे व मंच संचालन कृषि मरावी ने किया । जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न मौसमी और जटिल बीमारियों का निशुल्क जांच एवं उपचार कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पंचायत सिरली सहित आसपास के गांव से सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया गया । विशेषज्ञ डाक्टरों में डॉ बृजलाल कवाची सर्जन कोरबा,
डॉ रूद्रपाल सिंह कंवर हड्डी रोग विशेषज्ञ BMO कटघोरा, डॉक्टर प्रभुवा,डॉक्टर दीपक राज, एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों का जांच उपचार किया गया। साथ ही आये हुए अतिथियों के द्वारा सघन फलदार वृक्षारोपण किया ।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...