कोटा

शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार हुए आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद के बाद मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती कोटा निवासी ओमप्रकाश साहू नाश्ते का होटल चलाते हैं। उन्होंने थाना कोटा में शिकायत दर्ज कराई कि 30 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त आकाश सक्सेना के साथ शराब लेने कोटा स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। आकाश शराब लेने के लिए लाइन में लगा था। इसी दौरान टांडा अमने निवासी सुनील मरावी, रवि कौशिक और उनके दो अन्य साथियों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी।शिकायत के मुताबिक, शराब लेकर बाहर मुख्य मार्ग पर आने के बाद आरोपियों ने फिर से दोनों के साथ विवाद किया। इसी दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल से आकाश सक्सेना के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने ओमप्रकाश और आकाश के साथ हाथ-मुक्का व लात से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर आकाश का मोबाइल भी छीनकर मौके से फरार हो गए। आकाश के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ओमप्रकाश को भी चोटें आई हैं। अस्पताल में उपचार के बाद ओमप्रकाश ने थाना कोटा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुनील मरावी, रवि कौशिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 304 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...