बिलासपुर

जिले में चोरों का आतंक…कही छप्पर तोड़कर तो कही ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर…लाखों का माल पार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में इन दिनों चोरों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है, जिससे शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं है। ताजा मामला रतनपुर और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे अज्ञात चोरों ने सुने घर और दुकान में धावा बोलकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहला रतनपुर थाना अंतर्गत शनिचरी चौक स्थित साहू किराना में रविवार को अज्ञात चोरों ने दुकान के ऊपर का शीट तोड़कर दुकान में रखे 30,000 रूपए लेकर फरार हो गए।

जिसकी शिकायत प्रार्थी मुकेश साहू ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। इसी तरह दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिमा नगर निवासी मधुकर लाल रविवार को घर में ताला लगाकर गमी के कार्यक्रम में सह परिवार जलालपुर (जरौंधा) गए हुए थे। जब वह सोमवार वापस लौट कर देखा तो उनके घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो अलमीरा का दरवाजा और लाकर टूटा हुआ था। जब प्रार्थी ने जांच की तो पता चला

कि घर के आलमारी मे रखे नगदी रकम 20000 रूपये के साथ एक नग सोने का नेकलेश,एक जोडी कान का सोने का लटकन, दो नग सोने का अंगुठी, पांच नग चांदी का पायल कुल कीमती 49000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। दोनो ही मामलो में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश