बिलासपुर

दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आकिब अहमद 37 वर्ष निवासी बापजी रेसिडेंसी शुभम विहार, बिलासपुर, एयू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च 2026 की शाम लगभग 6 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के सामने उनका आईचर ट्रैक्टर व ट्रॉली क्रमांक CG 16 CN 7187 खड़ा था। अगले दिन 14 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब है। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी जितेंद्र धीवर 35 वर्ष, निवासी जांजी थाना सीपत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर व ट्रॉली, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है, मस्तूरी क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी गया वाहन बरामद होने पर पीड़ित ने राहत महसूस की है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी