बिलासपुर

बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग… भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में रविवार देर रात एक भयावह हादसा हो गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में फ्रिज में हुए ब्लास्ट के बाद मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महिला को घर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना लिंगियाडीह स्थित सांई मंदिर के पीछे की है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि देर रात अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

लोगों ने देखा कि गली में स्थित एक मकान में आग की लपटें उठ रही हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल को सूचना दी और बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी होगी, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि घर में रखा फ्रिज ब्लास्ट हो गया था, जिससे आग पूरे मकान में फैल गई। पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब आग बुझने के बाद घर के अंदर तलाशी ली गई तो एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई मिली। महिला की पहचान जया अग्रवाल 57 वर्ष के रूप में हुई है।

आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने महिला के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी में भेज दिया। वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि जया अग्रवाल अपने मुंहबोले भाई के साथ इस मकान में रहती थीं, जो पेशे से वकील थे। उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनके भाई की तबीयत खराब होने पर उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था, बाद में परिजन उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। अभी उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि इस बीच यह दुखद हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इलाके में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,