बिलासपुर

बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद….गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास पिछले दो दिनों से खड़ी एक लावारिस गाड़ी से पुलिस ने करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सकरी को 15 मार्च 2026 को सूचना मिली कि भरनी मेला ग्राउंड के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की।

जांच के दौरान वाहन से तेज गांजे की गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पता चला कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) में विशेष रूप से गाड़ी के नीचे एक चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने चैंबर को खोलकर देखा तो उसमें से करीब 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर लिया है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर ले जाने की तैयारी थी। सकरी पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी