मल्हार

मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनवानी में रविवार को राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज के 150वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संत गाडगे जी महाराज की मूर्ति का अनावरण तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजजनों तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया तथा पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी रहे। विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम में स्थित मंगल सागर तालाब परिसर में स्थापित संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने संत गाडगे जी महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए स्वच्छता, सामाजिक एकता और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और कार्यों की शुरुआत भी की गई। विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम जुनवानी में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंगल भवन का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड तथा 5 लाख रुपये की लागत से मुरमीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने भी ग्राम के मंगल सागर तालाब के पार स्थित भगवान शंकर मंदिर में शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास भी गांव की समृद्धि के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विश्वकांत निर्मलकर, संभागीय अध्यक्ष देसहा रजक समाज ने की। उन्होंने संत गाडगे जी महाराज के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रहलाद रजक, काशीराम रजक (पूर्व संभागीय अध्यक्ष देसहा रजक समाज), माखनलाल निर्मलकर (संभागीय सचिव देसहा रजक समाज), डॉ. मानसिंह निर्मलकर (पूर्व संरक्षक देसहा रजक समाज), कन्हैया निर्मलकर (नगर पंचायत अधिकारी), सतकली बावरे (जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर), श्रीमती सरस्वती बिंझवार (अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी), नितेश सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी), श्रीमती चांदनी रात्रे (जनपद पंचायत सदस्य मस्तूरी), संजय कुमार रजक (सरपंच ग्राम पंचायत जुनवानी),

अमीन खान (सामाजिक कार्यकर्ता), रामन रजक (संरक्षक देसहा रजक समाज) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा श्रीमती देवकी रजक, श्रीमती दुरुपति रजक, ओमप्रकाश रजक, रविन्द्र वैष्णव,सहित ग्राम पंचायत जुनवानी के पंचगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर दूर-दूर से आए रजक समाज के महिला, पुरुष और बच्चों के साथ-साथ ग्राम पंचायत जुनवानी के ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संत गाडगे जी महाराज के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, स्वच्छता और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर