रायगढ़

मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा…14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए सभी 16 आईफोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 14 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने की। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी दुकान संचालक मोहम्मद फारुक की गोपी टॉकीज के सामने “सेल स्पॉट मोबाइल शॉप” है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे दुकान पहुंचने पर शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त मिले। जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर पर रखे 16 नग आईफोन तथा काउंटर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संदेही मोबाइल का उपयोग कर रहा है। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद पुलिस टीम रायपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ट्रेन से रायगढ़ लौट रहा था, जिसे पुलिस ने चलती ट्रेन में ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश चौहान 19 वर्ष निवासी ग्राम कलमी थाना कोतरारोड के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी ने यह भी बताया कि उसने जनवरी 2026 में अपने साथियों के साथ बोईरदादर चौक स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान में भी चोरी की थी। पुलिस ने आकाश चौहान से चोरी के 15 आईफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि एक आईफोन उसके साथी लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा 21 वर्ष निवासी सोनूमुड़ा, रायगढ़ के कब्जे से बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी और संपत्ति से जुड़े अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला