छत्तीसगढ़तखतपुर

भाजपा का हुंकार, फिर बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार, तखतपुर में भाजपा महा कार्यकर्ता सम्मेलन

बुधवार को तखतपुर मोहन वाटिका में भारतीय जनता पार्टी महा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पार्टी के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का दिया मंत्र

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। चुनावी शंखनाद के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दल लगातार चुनाव प्रचार कर अपनी बातें मतदाताओं के सामने रख रहे हैं बुधवार को तखतपुर विधानसभा के मोहन वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के महा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी बड़े भाजपा नेता जुटे और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव् के साथ यहां भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सांसद लखनलाल साहू पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल डॉ कृष्णमूर्ति बांधी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे राजू छत्री समेत तमाम दिग्गजों ने अपनी बातें कार्यकर्ताओ के सामने रखते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मंच से वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों पर तीखे बाण चलाए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अराजकता की स्थिति है । कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। राजधानी में गोली चलती है ,तो कहीं किसी महिला की अस्मत लूटी जा रही है । कर्ज माफी का वादा भी छलावा साबित हुआ है। इसलिए प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव में जो चूक हुई थी उसकी भरपाई वो लोकसभा चुनाव में करेंगे ।प्रदेश की अधिकांश सीट एक बार फिर भाजपा को हासिल होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे ।

यहां मंच से अमर अग्रवाल ,डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ,हर्षिता पांडे और अन्य वक्ताओं ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह को संबोधित किया। फिर से बनेगा मोदी सरकार, टूट कर बिखरेगा कांग्रेस का आधार जैसे नारे यहां गूंजते रहे। पार्टी के दिग्गजों ने लोकसभा चुनाव में सफलता पाने के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव ने खुद को तीसरी पीढ़ी का कार्यकर्ता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बल पर जीत का दावा किया।

प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से पिछली मर्तबा भारतीय जनता पार्टी को 10 सीटें हासिल हुई थी लेकिन इस बार कांग्रेस सभी 11 सीटों को जीतने का दावा कर रही है। उनके इस दावे को हवा हवाई करार देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव तक एड़ी चोटी का जोर लगाने का आह्वान दिग्गजों ने किया ताकि एक बार फिर देश की तरक्की के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए ।भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पिछली बार 282 सीट पाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भारत का जो मान-सम्मान दुनिया भर में फैला है वह पहले कभी हासिल नहीं हुआ था इसलिए एक बार फिर देश में कमल खिलाना है। इस महा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...