बिलासपुर

सिरगिट्टी:- नयापारा में युवक की मिली संदिग्ध लाश…मारपीट कर हत्या की आशंका, पांच नामजद समेत कई आरोपियों पर मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर नयापारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां युवक कैलाश ध्रुव का शव शनिवार शाम शासकीय राशन दुकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिला। मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केवट ने बताया कि मृतक के भाई रूपेश ध्रुव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे उसका भाई कैलाश ध्रुव शिव विहार से संजू यादव और सोनू यादव के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान शासकीय राशन दुकान के पास मोहल्ले के रितु पात्रे, जयंत पात्रे उर्फ कोंदा, धर्मेन्द्र पात्रे उर्फ पुकलू, मनीषा केशकर, नमन केशकर एवं अन्य ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडा और राड़ से कैलाश पर हमला किया। बताया गया कि उन्होंने कैलाश पर मनीषा केशकर से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने आए संजू यादव और सोनू यादव से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना से डरकर दोनों वहां से भाग निकले। रूपेश ध्रुव ने बताया कि रातभर अपने भाई की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन शाम करीब 5:45 बजे कैलाश का शव राशन दुकान के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला, जिसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिजन ने आशंका जताई कि आरोपियों ने पहले बेरहमी से पिटाई कर फिर कैलाश को गड्ढे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिरगिट्टी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 126, 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,