छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में गुरुवार को जारी होगी अधिसूचना, 4 अप्रैल तक प्रत्याशी भरेंगे परचा

एक अभ्यर्थी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिये अधिकतम चार नामांकन भर सकता है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

23 अप्रैल को बिलासपुर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी इसके अंतर्गत 28 मार्च से निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2019 निर्धारित है। इसके पश्चात 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2019 निर्धारित की गई है।
बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 के निर्वाचन हेतु गुरुवार 28 मार्च को कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रारूप 1 में लोक सूचना प्रकाशित की जाएगी। इसके पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा 4 अप्रैल तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन केन्द्र से 100 मीटर की परिधि में वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नामांकन केन्द्र में प्रत्याशी सहित कुल 5 व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे। जिसमें प्रत्याशी का निर्वाचन अभिकर्ता और प्रस्तावक शामिल है। मान्यता प्राप्त राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रत्याशी हेतु एक प्रस्तावक और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के एवं निर्दलीय प्रत्याशी हेतु कुल 10 प्रस्तावक होने चाहिये। यदि प्रस्तावक निरक्षर है तो वह अपना अंगूठा निशान मजिस्ट्रेट के समक्ष करेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिये जमानत राशि 25,000 रूपये और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी के लिये जमानत राशि 12,500 रूपये होगी। एक अभ्यर्थी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिये अधिकतम चार नामांकन भर सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज