बिलासपुर

अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार… 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – व्यापार विहार में गल्ला किराना व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर खुद को अयोध्या का पंडित बताकर व्यापारी से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जनकराम साहू पिता स्व. हीरालाल साहू 57 वर्ष निवासी ग्राम रोगदा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा, 12 जून 2026 को व्यापार विहार बिलासपुर में गल्ला किराना सामान खरीदने के लिए आया था। इसी दौरान उसे दो अज्ञात व्यक्ति मिले, जिन्होंने खुद को अयोध्या का पंडित बताते हुए उसे अमीर बनाने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर प्रार्थी उनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने मौका पाकर ढाई लाख रुपये से भरा उसका थैला लेकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना तारबाहर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हैदर अली अंसारी पिता स्व. इमदाद अली 60 वर्ष निवासी केला बाड़ी, दुर्ग, थाना पदनाभपुर, जिला दुर्ग को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और ठगी के कई मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल दूसरा आरोपी वासिम खान पिता वकार अहमद खान निवासी केला बाड़ी, दुर्ग फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि संजय शर्मा, आरक्षक नुरूल कादिर और आरक्षक राजेश श्रीवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल