बिलासपुर

परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला…दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली नाला रास्ते मे खून से लथपथ पड़ा था युवक,

उदय सिंह

बिलासपुर – कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिलासपुर के एलएलबी छात्र पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद छात्र पर ब्लेड से हमला कर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया गया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्वाला पुल नाला के पास की है। घायल छात्र की पहचान साहिल बर्मन निवासी ग्राम राजपुर मोहाट, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। साहिल वर्तमान में बिलासपुर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और सरकंडा क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता है। बताया जा रहा है कि साहिल सोमवार को कॉलेज में परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने एक सहपाठी के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोहम्मद समीर नामक युवक उसके पास पहुंचा और बातचीत के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ब्लेड निकालकर साहिल पर हमला कर दिया। हमले में साहिल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दोपहर सूचना मिली थी कि ज्वाली पुल नाला रोड के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि घायल छात्र साहिल बर्मन एलएलबी का विद्यार्थी है। मामले में आरोपी मोहम्मद समीर के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दिनदहाड़े कॉलेज छात्र पर हुए इस हमले के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल