बिल्हा

ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड…. चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध गतिविधियों पर बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के कबाड़ सामान का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेलवे विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर एक कबाड़ दुकान से भारी मात्रा में लोहे के सामान समेत दो वाहनों को जब्त किया है। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 14 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्हा निवासी ईमरान कुरैशी भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ सामान वाहनों में लोड कर रहा है।

सूचना के आधार पर थाना बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने ईमरान कुरैशी की कबाड़ दुकान में दबिश दी। मौके पर आरोपी अन्य लोगों के साथ कबाड़ सामान वाहनों में लोड करते मिला। तलाशी के दौरान दुकान और खड़े वाहनों छोटा हाथी क्रमांक सीजी-10 बीपी 3903 तथा पिकअप क्रमांक सीजी-10 बीजेड 1208 से रेलवे लाइन में उपयोग होने वाले लोहे के लाइनर, चाबी, एंगल, प्लेट, छड़, पाइप, कांटेदार तार सहित अन्य लोहे का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में सामान के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने करीब 83 क्विंटल 15 किलोग्राम लोहे का कबाड़ और दोनों वाहनों को जब्त कर सात लोगों के खिलाफ धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस एवं 3 रेल संपत्ति अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।इस मामले में ईमरान कुरैशी सहित मनीष सागर, राज साहू, चंदन सवरा, बिरजू मरावी, रामअवतार सवरा और गोलू चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम और रेलवे विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...