मस्तूरी

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने किया दैहिक शोषण…अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर कर दे रहा था वायरल करने की धमकी

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 से सिलाई मशीन का काम करती थी एवं वहीं मल्हार के सीताराम फैशन दुकान में राहुल गुप्ता नाम के व्यक्ति से मल्हार के डिंडेश्वरी मंदिर में जान पहचान हुई तथा प्रेम संबंध हो गया था, जो कि वह अपना पता झारखण्ड बताता था इस बीच हम दोनों के बीच का कुछ फोटो एवं वीडियो को वह षणयंत्र पूर्वक खीचकर अपने पास रखा था तथा मुझे उसके द्वारा वीडियो एवं फोटो रखने की जानकारी नही थी तथा मुझे उस वीडियो और फोटो को दिखाकर डरा धमकाकर मेरे साथ सीताराम फैशन दुकान के पीछे उसका किराये का मकान था जहां मुझे 19 जनवरी वर्ष 2020 में दोपहर के समय करीब 01.00 बजे बुलाकर मेरा अश्लील फोटो एवं विडियो दिखाकर मेरे घर वालो को भेजने तथा वायरल करने की धमकी देकर जबरन मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल के माध्यम से आरोपी के नम्बरो का सीडीआर, सीएफ एवं करेंट लोकेशन लिया गया जो आरोपी का लोकेशन गोवा जिला वास्को डी गामा बताने से स्टाफ के साथ गोवा रवाना होकर लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तथा आरोपी राहुल गुप्ता बयान लिया गया आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी घटना को घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान , प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, आरक्षक प्रेम बंजारे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,