बिलासपुर

बिलासपुर:- लूटपाट और झपटमारी करने वाला ई रिक्शा चालक गिरफ्तार… कब्जे से सोने की चैन और नगदी जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकण्डा थाना पुलिस ने महज 12 घंटे में झपटमारी की दो वारदातों का पर्दाफाश करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रदीप सोनी 36 वर्ष, निवासी रामायण चौक, चांटीडीह बताया गया है। उसके पास से सोने की चैन और नगद रकम कुल 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पहली घटना में पीड़ित अमृतलाल गुप्ता हरि मॉडल स्कूल के पीछे स्थित मंदिर से लौट रहे थे। तभी नीले रंग के ई-रिक्शा चालक ने उन्हें रोका और शुगर-बीपी के बहाने बातों में उलझाकर उनके गले से सोने की चैन झपट ली।दूसरे मामले में व्हीआईपी सिटी निवासी रामाधार साहू मेडिकल स्टोर जा रहे थे।

लोयला स्कूल रोड पर आरोपी ने उन्हें रोका और डिस्काउंट रेट पर दवा दिलाने की बात कहकर जेब से निकले 17 हजार रुपये झपट लिए।दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान 27 अगस्त को सूचना मिली कि संदिग्ध ई-रिक्शा चालक मोपका चौक की ओर घूम रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रदीप सोनी ने दोनों घटनाओं को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झपटे गए सोने की चैन और नगदी रकम बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...