सीपत क्राइम

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार… दूसरे जिले से कर रहे थे तस्करी

उदय सिंह

सीपत – दूसरे जिले से कच्ची शराब तस्करी करने वाले दो आरोपियों को सीपत पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। जिनके कब्जे से 15 लीटर भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीपत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरदुली ग्राम से ग्राम मड़ई की तरफ एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति एक बैग में शराब लेकर सीपत क्षेत्र की ओर कोरबा जिला तरफ से आ रहे है। जिसपर सीपत पुलिस ने बिटकुला रेल्वे ओवर ब्रिज के पास मेन रोड में दबिश देकर एक मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा।

जिनके अवैध कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब मिला। पुछताछ में पुलिस को पता चला कि ग्राम ओढ़ालीडीह, बोइदा थाना हरदीबाज़ार, निवासी सोहन सिंह और गौतम सिंह पोर्ते बाइक में 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब को बेचने के लिए आ रहे थे। जिसकी भनक सीपत पुलिस को लग गई। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी