प्रकृति

हरियर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को एनएसएस की छात्राएं कर रही पूरा

आलोक

पिछले कुछ समय मे जिस तरह से बिलासपुर शहर के साथ आस पास के क्षेत्रों में पेड़ो की कटाई की गई है। उससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुचा है। ऐसे में शासन के द्वारा हरिहर छत्तीसगढ़ के तहत विभिन्न स्थानों में वृक्षरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। वही शैक्षणिक संस्थाओं में एनएसएस के इकाई के द्वारा ग्रामीण अंचलों में वृक्षारोपण के साथ पौधे भी दिए जा रहे है। जिससे वे आपने ग्राम में हरियाली रख सके। हालाँकि एनएसएस का यह वृक्षारोपण कार्यक्रम उनके 50 घंटे के समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा है। लेकिन पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से युवा लोगो को बेहतर संदेश दे रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राओ ने ग्राम दोमुहानी में तकरीबन सौ से अधिक पौधे लगाए।

इसमे नीम,बरगद,आम,सहित अन्य पौधे शामिल थे। पौधरोपण के साथ एनएसएस के छात्राओ ने ग्राम में पानी संरक्षण के लिए नाटक मंचन भी किया। जिसमे नृत्य और संगीत के माध्यम से पानी के संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के एनएसएस की छात्राएं शहर में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी आगे आ रही है। इसे अनिवार्य रूप से बनाने के लिए छात्राएं शहर के समस्त वार्डो में पहुचकर वाटर हार्वेस्टिंग के फायदे बताएगी। इसके लिए महाविद्यालय जल्द ही नगर निगम को पत्र प्रेषित करेगा। जिससे पानी संरक्षण के लिए लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस