अम्बिकापुर

वहशी युवक ने 4 को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत का माहौल….इंसानों के अलावा कई जानवरों की भी हत्या

डेस्क

अम्बिकापुर- ज़िले के सीतापुर इलाक़े में एक दिल दहला देने वालामामला , जहाँ एक युवक ने चार लोगों की धारदार हथियार से बेहरहमी से हत्या कर दी है, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, घटना की सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह ने पुष्टि की है, मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ ( सरनापारा ) निवासी 35 वर्षीय ईश्वर राम ने अपने ही गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनबसिया पैकरा , 55 वर्षीय राजकुंवर पैकरा , 50 वर्षीय मोहनराम बरगाह , 70 वर्षीय बुजुर्ग जवर साय की देर रात क़रीब 11 बजे तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी है, इधर यह बात सामने आ रही है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, हालांकि वहां के स्थानीय निवासियों के मुताबिक़ युवक स्वस्थ्य था, आरोपी ने इंसानों के साथ कई मवेशी और मुर्गियों को भी अपना निशाना बनाया और उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है आरोपी ने 03 बैल और लगभग 07 मुर्गियों को मार दिया है, जानकारी के अनुसार घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुँची हुई थी, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ...