रायगढ़

ससुराल से सोने का झुमका और एटीएम चुराने वाला दामाद गिरफ्तार… बैंक एकाउंट से निकाल लिए थे 1 लाख 80 हजार रुपए

रमेश राजपूत

रायगढ़ – चक्रधरनगर पुलिस ने ससुराल में ससुर के एटीएम और सास का सोने के झुमके चुराने वाले आरोपी दामाद शिवशरण प्रसाद को आज पंजरी प्लांट क्षेत्र में घूमते हुए गिरफ्तार कर चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी गिरफ्तारी से बचने करीब 5 माह से फरार होकर लुक छिप रहा था । जानकारी के मुताबिक 27 जुलाई 2023 को थाना चक्रधरनगर में पंजरी प्लांट में रहने वाला विलासपति मांझी (54 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अप्रैल को उसने अपने एसबीआई खाते का पासबुक प्रिंट कराया तो पता चला 14 जनवरी से 05 अप्रैल के बीच एटीएम से 1 लाख 80 हजार निकाला गया है । तब घर आकर अलमारी में एटीएम चेक किया तो देखा एटीएम और पत्नी का सोने का झुमका नहीं है, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, अपने स्तर पर पता करने पर इन्हें 6 महीना पहले घर में आए दामाद शिवशरण प्रसाद पर चोरी का शंका हुआ । थाना चक्रधर नगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान संदेही शिवशरण प्रसाद के निवास स्थान बैकुंठ तिल्दा जिला रायपुर में चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा पतासाजी किया गया जो फरार था । थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा संदेही के निवास एवं ससुराल पर मुखबिर लगा रखे थे कि आज संदेही शिवशरण प्रसाद को पंजरी प्लांट में घूमते देखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । संदेही शिवशरण प्रसाद से कड़ी पूछताछ करने पर उसने ससुराल से सोने का झुमका और एटीएम की चोरी करना स्वीकार कर बताया कि उसने जनवरी माह में अपने ससुराल विलासपति मांझी के घर से अलमारी को खोलकर सोने का झुमका और एटीएम चुराया । एटीएम का पिन नंबर उसे पता था । उसने अलग-अलग दिनों में एटीएम से कुल 180000 रुपए निकाला जिसे खाने-पीने में खर्च कर देना बताया । ससुराल से अप्रैल माह में अपने घर ट्रेन से तिल्दा जाते समय चलती ट्रेन से कोतरारोड़ फाटक के पास पकड़े जाने के भय से एटीएम कार्ड और सोने के झुमके को फेंक देना बताया । आरोपी के पास से शेष ₹500 जप्त किया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर कोतरारोड़ रेलवे फाटक के पास एटीएम कार्ड और सोने की झुमका का काफी खोजबीन किया गया जो नहीं मिला । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी शिवशरण प्रसाद पिता दीपचंद प्रसाद उम्र 34 साल रेल्वे स्टेशन बैकुंठ थाना तिल्दा जिला रायपुर को आज चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी वीरेंद्र तिर्की और आरक्षक शशि चौहान की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,