पचपेड़ी क्राइम

घर के अंदर युवक की सन्दिग्ध अवस्था मे  मिली लाश…. बाहर लगा था ताला,  हत्या या आत्महत्या पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड क्र. 5 में 18 वर्षीय लड़के की घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली है। वही घर के बाहर से ताला बंद था, पचपेड़ी पुलिस और बिलासपुर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर के वार्ड क्र.5 में लखन पटेल पिता बोधीराम पटेल उम्र 18 वर्ष की लाश मिली है। लड़के के परिजन बाहर लखनऊ कमाने खाने गए हुए है। साथ मे लखन भी गया हुआ था लेकिन 2 माह पहले वापस अपने गाँव बसंतपुर आ गया था और अपने घर मे अकेले ही रहता था।

मृतक दिनांक 10/9/22 दिन शनिवार शाम से कही दिखाई नही दे रहा था। दिनांक 13/9/22 को आसपास के पड़ोसियों को मृतक के घर के पास तेज दुर्गंध (बदबू) आने पर घर के पास जाकर देखा तो युवक घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी, वही बाहर से दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। तब पड़ोसियों ने कोटवार के माध्यम से दोपहर 12 बजे पचपेड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच सरपंच एवं ग्रामीणों और कोटवार के सामने दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर देखा तो लखन पटेल जमीन में पड़ा हुआ था जिसमे से बदबू आ रहा था।

वही पुलिस ने परिजनों के बारे में पतासाजी की तो पता चला कि युवक के माता पिता पूरे परिवार के साथ उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले में काम करने गए है। जब मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी तब परिजनों ने घर आने तक पुलिस से कुछ कार्यवाही नही करने की विनती की जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस उक्त घर को अपने अभिरक्षा में रख घर मे ताला लगाकर शाम को थाना वापस आ गई। आज शाम 4 बजे परिजनों के पहुँचने पर बिलासपुर से फोरेन्सिक टीम को बुलाया गया जो लाश एवं आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है।

पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि अभी कुछ कह नही सकते लाश के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि युवक की हत्या की गई है या कोई दुर्घटना है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम आज नही हो पाया कल गुरुवार को किया जाएगा।

घर के अंदर सड़ी गली लाश और बाहर से दरवाजे पर ताला बंद, हत्या की आशंका

घर के अंदर 3,4 दिन पुरानी लाश और बाहर से दरवाजे पर ताला बंद होने से ग्रामीणों ने इसे हत्या कर बाहर से अज्ञात आरोपियों द्वारा दरवाजे पर ताला लगाने का शक जाहिर कर रहे है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच में सब स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...