सीपत क्राइम

टोनही कहकर महिला का उत्पीड़न…गांव में कर रहे थे अपमानित, पीड़िता की शिकायत पर 3 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की सामाजिक बुराइयों में, सबसे बड़ी चुनौती है यहां की टोनही प्रथा है, प्रदेश के गांवों में आज भी अक्सर किसी भी महिला को टोनही कह कर अपमानित करना, सामूहिक रूप से मार डालना, आम बात है। छत्तीसगढ़ में टोनही डायन को लेकर अंधविश्वास का एक ऐसा ही मामला न्यायधानी में भी सामने आया है। जिसमे समाज के दुश्मन बने लोगो के प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने घटना की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। दरअसल यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बंगला भाठा का है। जहाँ प्रार्थिया को बीते लंबे अरसे से गांव के ही कुछ लोग टोनही होने का दावा करते हुए उसे रोजाना प्रताड़ित करते थे।

हद तो तब हो गई जब 28.08.2022 को प्रार्थिया के घर के आंगन में आकर साली टोनही हो पुरे गांव के व्यक्तियों को टोनती हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थें। इसी बीच रात्रि 2 बजे नंदकुमार गोड प्रार्थिया के घर में ताका झांकी कर रहा था। इसी दौरान प्रार्थिया की सास को तेरी बहु श्यामा बाई टोनही बन के झुप रही हैं कि नही देखने आया था बोला और भाग गया। जिसके बाद प्रार्थिया गांव के आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इधर मामले में स्थानीय पुलिस ने घटना के सूचना के बाद तत्काल आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों में नंद कुमार,किर्तीन बाई ,उर्मिला उइके शामिल है, जिन्हे सीपत पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी