बिलासपुर

बिजली बिल नही चुकाने वालो पर बड़ी कार्रवाई…सकरी उपसंभाग में 81 कनेक्शन काटे, 5 लाख से अधिक की वसूली,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा सकरी उपसंभाग में विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 81 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए गए और 46 बकायादारों से 5 लाख 9 हजार 828 रुपए की वसूली की गई। यह कार्रवाई बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के.अंबष्ट के निर्देश तथा अधीक्षण यंत्री सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में की गई।बिजली विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बकाया राशि की वसूली और लाइन विच्छेदन के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया था, उनमें असमा कॉलोनी के 7 कनेक्शन शामिल हैं, जिन पर कुल 15 लाख 36 हजार रुपए बकाया था।

इसके अलावा ग्राम मेंड्रा के राजकुमार पर 83,974 रुपए, संस्कृति विहार की साधना सूर्यवंशी पर 64,731 रुपए, पंकज कुमार पर 62,164 रुपए, असमा सिटी के राजेश वर्मा पर 51,006 रुपए, सकरी की पूजा साहू पर 44,233 रुपए, श्यामा साहू पर 44,016 रुपए, ग्राम सईदा के दीपक कुमार सूर्यवंशी पर 40,837 रुपए, सागरदीप के अनिल कुमार गुप्ता पर 39,120 रुपए, ग्राम सईदा की श्याम बाई पर 37,458 रुपए, रामा लाइफ सिटी के तरुण कुमार त्रिवेदी पर 37,116 रुपए तथा सकरी के परदेशी पर 35,779 रुपए बकाया पाए जाने पर उनके कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में कार्यपालन यंत्री सिटी विजिलेंस सी.पी. गढ़ेवाल, एस.के. मुख्तार, पूर्णिमा सिंह, अनुपम सरकार, सहायक यंत्री, प्रमोद कुमार चौबे, जीतेश दिव्य, वरदान खलखो, कनिष्ठ यंत्री कु. कंचन खूंटे सहित सकरी उपसंभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला