कोटा

16 साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी….नाम बदलकर रहने लगा था दूसरे जिले में, पुलिस को लगी भनक और अब पहुँचा सलाखों के पीछे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – हत्या के मामले में 16 सालो से फरार चल रहे आरोपी को बेलगहना पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है। घटना के बाद से ही आरोपी नाम बदलकर जांजगीर जिले में रह रहा था। जिसे पुलिस ने जांजगीर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार करही कछार निवासी आरोपी दिल हरण उर्फ भंगहा पर 25 जुलाई 2007 में बेलगहना में मृतक विदेशी यादव को चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी ठहराते हुए न्यायलय ने 2012 में आरोपी के ख़िलाफ़ स्थाई वारंट जारी किया था। जिसके बाद से ही आरोपी की तालाश बेलगहन पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी चांपा में अपना नाम राजू श्रीवास रखकर रह रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहाँ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक ओपी कुर्रे के हमराह में आरक्षक फिरोज खान, सत्येंद्र सिंह, ईश्वर नेताम, महेंद्र पाटनवार एवं थाना चांपा के आरक्षक वीरेंद्र टंडन का महत्वपूर्ण योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...