बिलासपुर

लव, सेक्स और धोखा :- शादी का वादा कर दुष्कर्म को दिया अंजाम…फिर पीड़िता ने शादी के लिए बनाया दबाव तो मुकर गया युवक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर अपनी हवस मिटाने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही पीड़िता अपनी शिकायत लेकर थाने तक पहुँची जहाँ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को चंद घंटों में दबोच कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सरकंडा थाने उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया, जिसमें उसने बताया कि प्रार्थिया एवं आरोपी की जान पहचान होने से दोनों एक ही समाज के होने से दोनों के परिवार वाले शादी कराने केे लिए राजी हो गये तो प्रार्थी एवं आरोपी के मोबाईल में बातचीत होने लगी और दोनों का मिलना जुलना हुआ मिलने के दौरान आरोपी द्वारा हम दोनों की शादी होने वाली है कहकर प्रार्थिया से शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर भी वह हम दोनो पति पत्नि होने वाले है कहकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा है। जिस बात को प्रार्थिया दोनों की शादी होने वाली है कहकर किसी को बता भी नही पा रही थी बहुत दिन हो जाने से प्रार्थिया द्वारा आरोपी को शादी के लिये बोलने पर आरोपी शादी के लिये मना कर दिया। मामले में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक फैजुल होदा शाह ने टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी लक्ष्मण मानिकपुरी उर्फ लच्छू पिता गोकुल मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष, निवासी ओमनगर जरहाभाठा, को हिरासत में लिया गया, जहाँ आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उनि. एच.आर.यदु, प्र.आर. संगीता नेताम, विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, मनोज बघेल, संजीव जांगडे, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर