छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की मनमानी के आगे बेबस रेल प्रशासन, शनिवार को वाहनों में ताला जड़ देने से मचा हंगामा

वैसे देखा जाए तो शनिवार की कार्यवाही औपचारिकता भर थी

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में वाहनों की पार्किंग का ठेका करोड़ों में होता है। इसी से समझ सकते हैं कि यह मुद्दा कितना बड़ा है। इसमें जहां ठेकेदार भारी मुनाफा कमा रहा है, वहीं ठेका देने के नाम पर कई अधिकारियों की जेबे भी गर्म हो रही है। इसीलिए वाहन ठेकेदार के खिलाफ सैकड़ों शिकायत मिलने के बावजूद किसी तरह की कार्यवाही अधिकारी नहीं करते। पिछले दिनों जब डीआरएम स्टेशन का मुआयना करने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि नो पार्किंग का बोर्ड लगा होने के बावजूद गेट नंबर 3 और वीआईपी गेट के पास बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए हुए हैं। जिस वजह से आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत हो रही है। उसी दौरान उन्होंने मंडल के सीनियर डीसीएम को गेट के सामने से वाहन हटवाने का निर्देश दिया था। लेकिन पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की। एक बार फिर दबाव पड़ने पर शनिवार को गेट नंबर 3 और वीआईपी गेट के पास खड़े वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उनमें लॉक लगा दिया गया। इस कार्यवाही से जहां यात्रियों में हड़कंप मच गया वहीं पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी भी आरपीएफ से उलझ गए। जब उन्हें गेट नंबर 3 के पास से वाहनों को हटाना पड़ा तो उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी कार्यालय के सामने ही वाहनों को पार्क कराना शुरू कर दिया। इससे यहां जाम की स्थिति बन गई वहीं ।इन्हें हटाने की कोशिश के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और ठेकेदार कर्मचारियों के बीच झड़प की नौबत पैदा हो गई।

असल में करोड़ों का ठेका लेने वाले ठेकेदार का दावा है कि उन्हें ऑटो स्टैंड वाली जगह उपलब्ध कराने की बात शर्तों में शामिल है, लेकिन रेलवे ऑटो चालकों के आगे बेबस है और उनका स्टैंड कहीं और शिफ्ट नहीं कर पा रहा। इसलिए उसके एवज में ठेकेदार को इस तरह खाली स्थानों पर पार्किंग करनी पड़ती है । रेलवे अधिकारी दो पाटों के बीच पीस रहे हैं। शर्तों के अनुसार रेल्वे पार्किंग ठेकेदार को वह जगह उपलब्ध नहीं कर पा रहा है जिस पर ऑटो चालकों ने कब्जा कर रखा है । वहीं नो पार्किंग एरिया में ठेकेदार द्वारा पार्किंग कराए जाने से बड़े अधिकारी नाराज हो रहे हैं । वैसे देखा जाए तो शनिवार की कार्यवाही औपचारिकता भर थी। क्योंकि दिन में हुई कार्यवाही शाम होते होते वापस पटरी पर लौट आई और सब कुछ पहले की ही तरह बेतरतीब होने लगा।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...