बिलासपुर

महापौर चुनाव को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई, शासन की तरफ से जवाब प्रस्तुत, याचिकाकर्ता को प्रतिउत्तर देने मिला समय….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मुख्य न्यायमूर्ति एवं जस्टिस पी पी साहु की खण्डपीठ ने महापौर चुनाव को लेकर प्रस्तुत याचिका पर राज्य द्वारा प्रस्तुत जवाब उपरांत याचिकाकर्ता को प्रति उत्तर प्रस्तुत करने हेतु समय दिया है, राज्य सरकार द्वारा कल देर रात को जवाब प्रस्तुत किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, प्रतीक शर्मा, आशुतोष पाण्डे एवं राज्य शासन की ओर से महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने पैरवी की। याचिकाकर्ता लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा ने राज्य द्वारा प्रस्तुत जवाब पर न्यायालय के समक्ष मौखिक आपत्ति करते हुए कहा की राज्य ने 27 नवंबर 2019 की ऐफिडेविट मे प्रस्तुत जवाब मे वर्तमान मे विधानसभा का सत्र आहुत ना होने का कथन किया है, जबकी आश्चर्य यह है की याचिकाकर्ता स्वयं विधानसभा का विधायक होने के नाते 25 नवंबर से विधानसभा की कार्यवाही मे निरंतर उपस्थित है। शासन के द्वारा भले ही त्रुटिवश ऐसी गलती इतने महत्वपर्ण विषय पर किया जाना न्याययोचित नही है। विस्तृत आपत्ति जवाब के साथ दाखिल की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...