बिलासपुर

राज्य स्तरीय खेल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाटा का बढ़ा मान…बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रमेश राजपूत

बिलासपुर चकरभाटा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाटा के 11वीं कक्षा के छात्र सूरज सिंह ने कबड्डी एवं सातवीं कक्षा की छात्रा डाल्सी सेन (खो खो जूनियर गर्ल्स ) खेलों में बिलासपुर संभाग के उप विजेता बनने पर दोनों खिलाड़ियों का मेडल एवं सर्टिफिकेट प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। बता दें कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का राज्य स्तरीय खेल का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर को बहतराई स्टेडियम में रखा गया था जिसमें राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने संभाग के लिए उत्कृष्ट खेलों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक रश्मि सिंह रही। कबड्डी में बिलासपुर जिले से शामिल एकमात्र खिलाड़ी सूरज सिंह एवं खो-खो जूनियर में बिलासपुर जिले संस्था में एकमात्र छात्रा डाल्सी सेन को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ खेल कोच आशुतोष पांडेय को एवं खेल मैनेजर के रूप में सोनम तिवारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बहतराई स्टेडियम में रंगारंग समापन समारोह में चकरभाठा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा समूह नृत्य किया गया जिसने खूब वाहवाही बटोरी एवं प्राचार्य रीना राहा द्वारा संसदीय सचिव रश्मि सिंह का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, इस अवसर पर सेजेस चकरभाटा से व्याख्याता श्वेता बीबे, सविता राय, सोनम तिवारी, गरिमा साहनी, मुजस्सीर अहमद दुष्यंत रजक ,आशुतोष पांडेय उपस्थित थे।

चकरभाटा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के इस उपलब्धि पर प्राचार्य रीना राहा द्वारा शाला में दोनों छात्र छात्राओं एवं खेल प्रभारी आशुतोष पांडेय को उनके इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्रधान पाठीका गरिमा साहनी एवं प्राथमिक शाला प्रधान पाठक मुंबसीर अहमद, पत्रकार सारथी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिला एवं संभाग स्तरीय सभी खेल प्रतियोगिताओं में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल चकरभाटा का प्रदर्शन सराहनीय रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...