बिलासपुर

सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियों को घेरा…5 जुआरियों से 32 हजार रुपए और ताशपत्ती जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- रविवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन रोड नदी किनारे जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मधुबन रोड नदी किनारे जुए की महफिल सजी हुई है। जिसपर थाना प्रभारी के निर्देश पर सिटी कोतवाली ने मौके पर दबिश दी। जहां दुर्गा मंदिर के पास दयालबंद निवासी बजरंग नरेश,अभिषेक बोले और प्रकाश केसरी सहित वीरू उर्फ विरेन्द्र कुमार भोई और अजित गोयल 52 परी के साथ इश्क लड़ा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32300 नगद सहित ताश के पत्ते जब्त किए है। उक्त कार्यवाही में प्रदीप आर्य, प्र.आर. 1031 संतोषी केरकेट्टा, आर. 1116 गोकुल, आर. 825 नुरूल कादिर, आर. 1120 रवि चौधरी, आर. 54 प्रेम सूर्यवंशी, आर. 1106 सोमेश साहू, आर. 1094 समर अहीर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...