रतनपुर

ज्यादा बिजली बिल से परेशान रतनपुरवासी… महिलाओ ने किया बिजली दफ्तर का घेराव

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ज्यादा बिजली बिल से परेशान लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में बिजली बिल आधा करने का वादा किया गया था, किंतु सत्ता में आने के बाद बिजली बिल में हुए बेतहाशा वृद्धि से आम जनता काफी परेशान हैं। यहां तक बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को जिनके पास बीपीएल कार्ड भी है उन्हें 10000 से 20000 रुपये तक का बिल थमाया जा रहा है।

साथ ही इन लोगो का कहना है कि विभाग के कर्मचारी द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किए जाने की स्थिति में मीटर उखाड़ कर ले जाने की धमकी दी जाती है। बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा मनमाना बिजली बिल थमाए जा रहे।

ग्रामीणों ने विभाग के कर्मियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि यदि बिजली बिल में कटौती नहीं की गई तो जिला कलेक्टर से शिकायत करेंगे। मागों को लेकर करीब 50 से अधिक महिलाओ ने नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, वार्ड पार्षद हाकिम मोहम्मद के नेतृत्व में बिजली विभाग रतनपुर कार्यालय का घेराव किया एवं नारेबाजी की।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर