मस्तूरी

मस्तूरी: फ़ूड पॉइजनिंग के मरीजों से मिलने पहुँचे विधायक दिलीप लहरिया…मुलाकात कर जानी मरीजों की हालत,

उदय सिंह

बिलासपुर – विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में बासी भोजन खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक खराब (फूड प्वाइजनिंग) होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचे।

अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किये, विधायक श्री लहरिया ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों के उपचार की विस्तृत जानकारी लिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मरीजों को समय पर बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को दवाइयों, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विधायक श्री लहरिया ने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर शंकर यादव, लखन टंडन, मनोहर कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, रितुराज भार्गव, राहुल यादव एवं धर्मेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सात समंदर पार से बिलासपुर पहुंची मेहमान, लाल साड़ी में सजी महिलाओं के बीच बोलीं - अद्भुत है ... 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा...