बिलासपुर

साथ पी शराब फिर बेटे ने पिता की कर दी पिटाई…हुई मौत, अंतिम संस्कार से पहले संदेह से खुला हत्या का राज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश में अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जिसमे बेटे के साथ उसकी मां भी घटना में शामिल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नजरलाल पारा सिरगिट्टी निवासी दिलहरण यादव 30 सितंबर को अपने पुत्र रोशन यादव उर्फ छोटू और अपनी पत्नी रामायण बाई यादव के साथ गाली गलौच कर विवाद करने लगा। जिसपर तीनो ही आपस में भीड़ गए। कहा दिलहरण यादव को उसके बेटे ने बेल्ट से पीट दिया। पति पत्नी और बेटे के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में दिलहरण यादव बेहोश हो गया। जिसे लेकर रोशन यादव उर्फ छोटू और उसकी मम्मी रामायण बाई यादव जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे घर वापस लाकर दोनो मां और बेटे चुपचाप दाह संस्कार करने की तैयारी में थे। तभी पुलिस को इसकी जानकारी हुई। तब उन्होंने पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्टमॉड्म के लिए भेज दिया।

जहां मृतक के सिर और गले के पास चोट दिखाई दे रही थी। इधर पूछताछ में पता चला की दिलहरण यादव 30 सितंबर को अपने पुत्र रोशन यादव उर्फ छोटू से शराब मंगाई थी। जिसे दोनो ने एक साथ पिया। जिसके बाद बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद हो गया। जिससे अक्रोशित युवक ने अपने पिता की पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त घटना में उसकी मां भी शामिल थी। इधर मामले में संदेह के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी रोशन यादव उर्फ छोटू और उसकी मां रामायण बाई यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी