बिलासपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं…98 मामलों की हुई सुनवाई, कई मामलों का त्वरित निराकरण

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने 98 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने जरूरतमंद 20 लोगों को मौके पर ही राशनकार्ड बनवाकर दिये, जिससे सभी ने खुश होकर त्वरित सुनवाई के लिए कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज शहर सहित दूर-दराज से आये ग्रामीणों और किसानों से एक-एक कर मुलाकात कर बड़ी इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। तहसील सकरी के ग्राम बिनौरी निवासी श्री राजाराम, श्री रामू ने नेशनल हाईवे क्रमांक 130 ए में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को टीएल में दर्ज करते हुए एसडीएम तखतपुर को सौंपा। सरकण्डा निवासी संध्या दुबे ने कलेक्टर से मुलाकात कर निराश्रित पेंशन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम कोड़ापुुरी के उमाशंकर ने बेजा कब्जा हटवाने की गुहार लगवाई। उन्होंने बताया कि कोड़ापुरी के शासकीय भूमि पर उप सरपंच द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। एसडीएम तखतपुर को जांच करने कहा गया है। ब्लॉक कोटा के शासकीय प्राथमिक शाला खैरा के शिक्षक दुर्गेश कुमार ने संविलियन कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति शिक्षाकर्मी के रूप में 3 दिसम्बर 2019 को हुई थी। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी संविलियन नहीं हो पाया है। कलेक्टर ने मामले का परीक्षण करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए है। मस्तूरी तहसील के ग्राम जोधरा निवासी तपेशचंद्र तिवारी ने रिकार्ड दुरूस्तीकरण के लिए अर्जी लगाई। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवरा के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत चोरभट्ठी वितरक नहर के पार को कृषि विस्तार कार्य योग्य, सर्विस रोड एवं पुलिया निर्माण करवाने की मांग की।

कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए जल संसाधन विभाग को परीक्षण करने के निर्देश दिए। सकरी तहसील के ग्राम निरतु के अशोक यादव ने अपनी पुत्री का नोनी सुरक्षा योजना में पंजीयन करवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस मामले को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को सौंपा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी