रतनपुर

माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – सिद्ध शक्ति पीठ श्री मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी संस्कार पूरे किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजन से हुई, जिसके बाद स्वस्ति पुण्य वाचन, मातृका पूजन, नांदी श्राद्ध, मंडप प्रतिष्ठा, देव प्रतिष्ठा, मंगलाष्टक, हवन, गायत्री दीक्षा, भिक्षा, शिक्षा, उपनयन होम एवं काशी दर्शन जैसे महत्वपूर्ण संस्कार संपन्न हुए। आचार्य कपिल देव पांडे एवं पंडित विद्याशंकर ने पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

ट्रस्टी एवं पूजा प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष यह उपनयन संस्कार पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने बच्चों को वैदिक परंपरा से जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सभी बटुकों को कुर्ता, पैजामा, टोपी एवं पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

साथ ही दूर-दराज से आए परिवारों के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर ट्रस्टी सतीश शर्मा, संतोष शुक्ला, मनराखन जायसवाल, ओमप्रकाश तंबोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बटुकों के माता-पिता और परिजन उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना