बिलासपुर

क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत, गौरेला से लाया गया था सिम्स….परीक्षण में पाया गया मृत…..सेम्पल भेजा गया रायपुर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार को एक और श्रमिक की क्वारंटाइन अवधि में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला नवगठित जिला गौरेला,पेंड्रा, मरवाही का बताया जा रहा, जहाँ मरवाही निवासी 20 वर्षीय युवक जो पहले ही तेलंगाना से लौटा था उसे मरवाही के दोभर स्थित हॉस्टल में क्वारंटाइन किया गया था यहां क्वारंटाइन में रहने के दौरान युवक की तबीयत खराब हो गई,,जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है, कि युवक को पिछले एक माह से बुखार आने की शिकायत थी। इस बीच क्वारंटाइन सेंटर में उसे मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा रहा था।

वही बुधवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र में उसे सांस लेने में तकलीफ और झटका आ रहा था जिसके चलते उसे पेड्रा के सेन्टोरियम इलाज के लिए भेजा गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे गुरुवार को सिम्स के लिए रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही वो अचेत हो गया। अस्पताल पहुँचने के दौरान डॉक्टर ने युवक का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का जांच सैम्पल किया गया कलेक्ट…

सिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार युवक की डेड बॉडी करीब एक बजे हॉस्पिटल लाई गई। युवक की ट्रैवल हिस्ट्री और क्वारंटाइन सेंटर से लाने के वजह से पहले रैपिड किट से जांच की गई। जिसमें युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी कोरोना ओपीडी प्रभारी और पीआरओ डॉ आरती पांडे के निर्देश पर संदेह के आधार पर युवक के शव का पीसीआर कोरोना सैंपल लिया गया और सैंपल जांच के रायपुर भेजा गया साथ ही उसके शव को सिम्स के मरच्यूरी के फ्रिजर में रखा गया रिपोर्ट आने के बाद ही उसके शव को परिजनो को सौंपना है कि नहीं इसका फैसला लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार