मस्तूरी

एनटीपीसी राखड़ ट्रांसपोर्टिंग बना रणभूमि….वर्चस्व की जंग में चालक – मालिक पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में गहराने लगा विवाद,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में राखड़ परिवहन को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। ग्राम रलिया नीचे 03 नंबर डेम के पास बीती रात हुए विवाद में एक वाहन चालक ने लोहे की रॉड से हमला कर ट्रक मालिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक साहू, निवासी ग्राम जयरामनगर, ट्रक में हेल्पर का कार्य करता है। उसने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 2 बजे वह फ्लाई ऐश डाइक से राखड़ लोड कर वाहन लेकर रलिया नीचे डेम से उतर रहा था। इसी दौरान हाईवा ट्रेलर क्रमांक CG 04 PR 5523 का चालक राजवीर सिंह निवासी भिंड, मध्यप्रदेश ने अपनी गाड़ी सामने खड़ी कर रास्ता रोक दिया। दीपक साहू के अनुसार उसने राजवीर सिंह से गाड़ी हटाने को कहा, लेकिन आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। स्थिति बिगड़ती देख उसने अपने वाहन मालिक प्रदीप पनोरे को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे प्रदीप पनोरे ने जब गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपी और उग्र हो गया और गाड़ी में रखी लोहे की रॉड निकालकर उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में प्रदीप पनोरे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी राजवीर सिंह मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल प्रदीप पनोरे को तत्काल बिलासपुर के लाईफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शिकायत के आधार पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी राजवीर सिंह के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि एनटीपीसी से निकलने वाले राखड़ के ट्रांसपोर्टिंग को लेकर वाहन मालिकों के अलग-अलग गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह पहली घटना नहीं है, जिससे आने वाले समय में और बड़े टकराव की आशंका जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी