बिलासपुर

किसानों को नही मिला मुआवजा और खेत कर लिया गया अधिग्रहित… मुआवजे के लिए भटक रहे किसान, एनएच 130 उरगा – बिलासपुर का मामला

उदय सिंह बिलासपुर – मस्तूरी तहसील अंतर्गत आने वाले सीपत के कौड़िया पंचायत के किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें दर्जनों किसानों ने शिकायत की है कि बिलासपुर से उरगा को जोड़ने बनाई जा रही एनएच 130 ए के लिए उनकी जमीनों, जिनमें खेत है उन्हें अधिग्रहित कर लिया गया है और उसे समतल भी कर दिया गया है।

लेकिन अब तक रकबा अधिग्रहण का प्रकाशन नही किया गया और न ही मुआवजा दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से इसके विषय मे जानकारी लेने पर कोई उपयुक्त जवाब नही दिया जा रहा है जिससे किसान परेशान है, अपनी शिकायत लेकर पहुँचे किसानों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए जो जमीन अधिग्रहित की गई है उनमें पूर्व में उनका प्रकाशन किया गया था और मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है लेकिन उनकी जमीन को अधिग्रहित कर अब तक न ही प्रकाशन किया गया है न ही मुआवजा दिया गया है और उल्टे उनके खेत को मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया है।

जिससे वह खेती भी नही कर पा रहे है, जिससे उनके भीतर जमीन छीन जाने और खेती नही कर पाने का डर सताने लगा है, उल्टा जो बची कसर है उसे मस्तूरी के राजस्व विभाग के पटवारी और अन्य अधिकारी पूरी कर दे रहे है जो किसानों को उनका हक नही दिला पा रहे। इस परेशानी से घिरे किसानों ने अब जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने न्याय की फरियाद लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी