बिलासपुर

तालाब में डूबने से युवक की मौत..नहाने के दौरान पैर फिसलने की आशंका,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटकू के खोलिपारा में सोमवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। लिम्हा नामक तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार लोनिया 36 वर्ष पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम लोनिया, निवासी घुटकू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित सुबह सुबह करीब 10 बजे गांव के लिम्हा नामक तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक को तालाब से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...