छत्तीसगढ़बिलासपुर

गर्भधारण के बाद से ही माता के आचरण का संतान पर पड़ता है पूरा प्रभाव, इसलिए माता को भी सदाचरण का करना चाहिए पालन, भागवत के दौरान कही गई यह बातें

पं गौतम ने सुदामा चरित्र सुनाकर श्रोताओं को किया भाव विभोर गुरु के साथ कपट और मित्र के संग चोरी करने वाला दरिद्र हो जाता है और उसे कुष्ठ रोग हो जाता है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जब माता गर्भ धारण करे तब तक प्रसन्नचित रहना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सुंदर वाक्य और निर्मल कथाओं का श्रवण करें । स्वादिष्ट पदार्थ का सेवन कर दुर्वचन ना कहें। मां द्वारा किया गया चिंतन गर्भ में पल रहे शिशु अवश्य पड़ता है ।
यह बातें पंडित मनोज गौतम ने पारिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में छठे दिवस की कथा बताते हुए कहा कि पृथ्वी जब गर्भ में थी सोच कुछ अलग थी जिसके कारण पुत्र भौमासुर असुर पैदा हुआ। श्री गौतम ने बताया कि भगवान कृष्ण ने भौमासुर का वध कर 16101 कन्याओं को कारागार से छुड़ाकर सभी के साथ विवाह किया । आठ पटरानी और 100 श्रुतियां , वेद के मंत्र 16000 हैं वह वही कन्याएं जो भौमासुर के कारागार में कैद थी । पंडित गौतम ने रुक्मणी के अहंकार पर बताया कि हृदय में सात प्रकार की अज्ञानता होती है। लोभ मोह, मद, मयत्सर ये सभी अज्ञान की ग्रंथिं है उसे तोडऩा अनिवार्य है । शरीर का लक्ष्य है जहां से शरीर चले हैं परमात्मा तक पहुंचाएं
पं. गौतम ने सुदामा चरित्र सुनाकर श्रोताओं को किया भाव विभोर

गुरु के साथ कपट और मित्र के संग चोरी करने वाला दरिद्र हो जाता है और उसे कुष्ठ रोग हो जाता है। आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान सुदामा ने अपने मित्र कृष्ण की नजर बचाकर गुरु के दिए चने अकेले ही खा लिए जिस कारण वह दरिद्रता को प्राप्त हुए। सुदामा ने एक दिन पत्नी को अपनी और भगवान कृष्ण की दोस्ती के बारे में बताया तो सुदामा की पत्नी ने उन्हें कृष्ण जी के पास जाकर जीवन निर्वाह के लिए कुछ धन लाने को कहा। द्वारिकापुरी में भगवान कृष्ण ने बचपन के मित्र सुदामा की खूब खातिरदारी की और सुदामा के प्रेम में मगन होकर आंसुओं से उनके पैर धो डाले। इसके बाद भगवान ने सुदामा को अलौकिक वरदान देकर घर भेजा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट