रायपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने रिक्त पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथि की जारी, रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र गए बनाए

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) और डाटा एंट्री आपरेटर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल आई.डी. पर भेजे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं तथा इसकी सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है। उक्त मामले में पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज खरे ने बताया कि जेई के 307 पदों के लिये लगभग 42 हजार आवेदक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों के लिये 88 हजार आवेदक हैं। इनके लिये तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां आनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, मान्य फोटो परिचय पत्र और दो रंगीन फोटो साथ में लेकर आना है। उन्होंने बताया कि इसी तरह  परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिये तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इस पद के लिये दस्तावेजों का सत्यापन और दक्षता परीक्षा (शारीरिक) 18 जनवरी से 5 फरवरी तक ली जाएगी। इसके लिये क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय गुढ़ियारी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर में केंद्र बनाए गए हैं।  परिचारक के लिये चिन्हित तीन गुना उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है। 

28 दिसंबर तक कर सकते है,दावा आपत्ति…

विभाग के अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि परिचारक (लाइन) के आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि उनके कट ऑफ मार्क्स के संबंध में कोई आपत्ति हो तो संबंधित दावा-आपत्ति सुसंगत दस्तावेजों के साथ कार्यालय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी डगनिया रायपुर  में 28 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं,इसके पश्चात किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।  

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,